रायपुर: प्रेस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में आहूत दो दिवसीय मीडिया क्रिकेट लीग में विस्तार न्यूज ने विजेता के तौर पर कप पर कब्जा जमाया। विजेता टीम को 51 हजार रुपए की नगद राशि प्रदान की गई। आईबीसी की टीम उपविजेता (रनर-अप) रही। टीम को 31 हजार रुपए की नगद राशि से पुरस्कृत किया गया।
भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी के संयोजन और रायपुर प्रेस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में राजधानी के द्रोणाचार्य बॉक्स क्रिकेट ग्राउंड, न्यू राजेंद्र नगर में आयोजित इस मीडिया क्रिकेट लीग में खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए व्यक्तिगत पुरस्कार भी प्रदान किए गए, जिनमें विस्तार न्यूज के पी. सूरज, सुपर 11 के संतोष साहू, एशियन किंग्स के ऋतिक, हांका टीम के मनीष कुमार, संयुक्त-11 के दिनेश राव, संयुक्त टीम- 2 के अभिषेक तिवारी, आईबीसी- 24 के विजय गुर्जर, विस्तार न्यूज के सौरव तिवारी, संयुक्त टीम-1 के जगन्नाथ राव, विस्तार न्यूज के डोनेश्वर सारंग, नेशनल जर्नों के टिकेश्वर पटेल, आईबीसी- 24 के अविनाश कौर और विस्तार न्यूज के अभिषेक तिवारी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। इसी प्रकार बेस्ट बॉलर आईबीसी- 24 के विजय गुर्जर, बेस्ट बैट्समैन विस्तार न्यूज के अभिषेक तिवारी, मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर एशियन किंग्स के ऋतिक और बेस्ट फील्डर संयुक्त टीम के पार्थ सारथी बेहरा पुरस्कृत किए गए।मीडिया क्रिकेट लीग का उद्घाटन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधासनभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय और स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल के हाथों हुआ था। इस क्रिकेट स्पर्धा का उद्घाटन मैच सम्पादक-11 और भाजपा नेताओं की टीम के बीच हुआ था। बॉक्स क्रिकेट के तौर पर आयोजित इस लीग मैच में रायपुर के मीडिया जगत की 16 टीमों में मीडिया जगत के 160 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।










