रायपुर:केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने बस्तर प्रवास के दूसरे दिन आज जगदलपुर स्थित अमर शहीद वाटिका पहुंचकर अमर जवानों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने अमर जवान स्तम्भ में पुष्प चक्र अर्पित कर नक्सल अभियान के दौरान शहीद जवानों की शहादत को नमन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा भी मौजूद रहे।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जगदलपुर में एक पेड़ शहीदों के नाम अभियान के अंतर्गत पौधारोपण किया। अशोक वाटिका में आयोजित कार्यक्रम में गृहमंत्री श्री शाह ने शहीद जवानों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि अपने प्राणों की आहुति देने वाले सुरक्षा बल के जवानों का देश सदैव ऋणी रहेगा।







