रायपुर :मुख्यमंत्री विष्णुदेव की सुशासन सरकार की योजनाओं से राज्य के लोगों को भरपूर लाभ मिल रहा है। कृषक उन्नति योजना से किसान आर्थिक रूप से सशक्त हो रहे हैं और खेती किसानी की नई कहानी लिख रहे हैं। बलौदाबाजार जिले के ग्राम सकरी निवासी किसान किसान ईश्वर साहू ने अपनी मेहनत और लगन से खेती को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। ईश्वर साहू जो अपने पिता बुधु राम साहू के मार्गदर्शन में 40 एकड़ भूमि पर खेती करते हैं, ने कृषक उन्नति योजना का लाभ लेकर अपनी खेती को और भी समृद्ध बनाया। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चलाई जा रही कृषक उन्नति योजना के तहत उन्हें 1 लाख 98 हजार रुपए मिले हैं। इस राशि का सदुपयोग करते हुए उन्होंने आधुनिक कृषि उपकरण, जैसे रोटावेटर और डुहरू नागर खरीदे। साथ ही, खेत में बोरवेल लगवाकर सिंचाई की व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाया। इन उपकरणों और सुविधाओं की मदद से उनकी खेती के कार्य अब तेजी से होने लगे हैं, जिससे उत्पादन और मुनाफा दोनों में वृद्धि हुई है।

ब्रेकिंग
- छत्तीसगढ़ औषधि पादप बोर्ड के नवनियुक्त उपाध्यक्ष अंजय शुक्ला का पदभार ग्रहण समारोह कल 21 मार्च को
- छत्तीसगढ़ विधानसभा ने छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026 ध्वनिमत से पारित
- सब्जी-भाजी के खेती के बीच हो रही थी, अफीम की खेती
- दुर्ग, बलरामपुर के बाद रायगढ़ में अफीम की खेती सरकारी संरक्षण से ही संभव – दीपक बैज
- बस्तर में शुरू हुआ पुस्तक दान अभियान






