मुंगेली: जिले में धान के अवैध परिवहन, विक्रय एवं कोचियों पर कड़ाई से रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा गठित जांच टीम ने आज ग्राम किरना में दो किराना व्यवसायियों के यहां से कुल 157 कट्टा धान जब्त किया, जिसकी मात्रा 62 क्विंटल है।
कलेक्टर राहुल देव के निर्देशन में धान की अवैध खरीदी तथा कोचियागिरी करने वालों पर जिला प्रशासन की टीम द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। राजस्व अधिकारियों की टीम जांच-पड़ताल के दौरान ग्राम किरना के किराना दुकान प्रकाश खांडे एवं बंशी सोनी के यहां पहुंचे। टीम ने प्रकाश खांडे के यहां से 100 कट्टा धान जब्त किया। किराना व्यवसायी श्री खांडे द्वारा अवैध रूप से धान का भण्डारण कर अपने आंगन में रखा गया था। इसी तरह ग्राम किरना में ही किराना व्यवसायी बंशी सोनी के यहां दबिश देकर उसके मकान में 57 कट्टा धान जब्त किया। दो व्यापारियों द्वारा धान के भंडारण के संबंध में कोई वैध दस्तावेज नहीं प्रस्तुत किए जाने पर टीम ने इसे अवैध भण्डारण का मामला मानते हुए जब्ती की कार्रवाई की।

ब्रेकिंग
- खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव ने नेशनल ट्राइबल गेम्स की तैयारियों की समीक्षा की
- 6,412 जोड़ों के साथ सामाजिक समरसता के साथ ऐतिहासिक मिसाल
- प्रशिक्षु आईएफएस अधिकारियों ने लघु वनोपजों से उत्पाद बनाने की प्रक्रिया देखी
- विशेष लेख : जागरूक उपभोक्ता ही सशक्त समाज की पहचान:लोकेश्वर सिंह
- स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार – मुख्यमंत्री








