
रायपुर:यूथ हब कोर्ट बचाने के लिये कांग्रेस पार्टी के निर्देशानुसार पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने पिछले दिनों से मुहिम छेड़ रखी है। विकास उपाध्याय ने बताया कि आज शाम 5.30 बजे भी विशाल मशाल रैली निकाल कर आंदोलन किया जायेगा। मशाल यात्रा अनुपम गार्डन से पदयात्रा करते हुए यूनिवर्सिटी गेट तक जायेगा जिसमे बड़ी संख्या मे स्थानीय व्यापारी साथ चलेंगे।







