रायपुर:वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास, सहकारिता और संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप और खेलकूद एवं युवा कल्याण, राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा ने आज नारायणपुर में निक्षय निरामय छत्तीसगढ़ कार्यक्रम अभियान का शुभारंभ किया। मंत्री द्वय द्वारा नारायणपुर जिले में निक्षय कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील करते हुए निक्षय निरामय छत्तीसगढ़ प्रचार-प्रसार रथ को हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया। उल्लेखनीय है कि निक्षय निरामय छत्तीसगढ़ कार्यक्रम के अंतर्गत अगले 100 दिनों तक राज्य में टीबी, कुष्ठ और मलेरिया के मरीजों की पहचान की जाएगी और उनका उपचार सुनिश्चित किया जाएगा। योजना में राज्य के वृद्धजनों का भी स्वास्थ्य जांच और उपचार शामिल है।

ब्रेकिंग
- बिहान योजना से खिला रत्ना का भविष्य- फूलों की खेती से बनीं सफल उद्यमी
- आर्चरी खिलाड़ियों को 5-5 हजार देने की घोषणा
- राज्यपाल ने माँ महामाया का दर्शन कर छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, खुशहाली की कामना की
- बृजमोहन अग्रवाल संसद ‘विशेषाधिकार समिति’ (Committee of Privileges) में सदस्य बनाए गए
- 18 दिवसीय सर्विस ऑन व्हील्स अभियान बना जनसेवा की मिसाल, हजारों दिव्यांगजन एवं वृद्धजन लाभान्वित









