
रायपुर:पूर्व संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने कहा भाजपा जिसे अपना आदर्श मानती है उस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच स्मार्ट सिटी की परिकल्पना के तहत बने यूथ हब का भाजपा के विधायक विरोध कर रहे हैं , यूथ हब का राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के चलते उजाड़े जाने की तैयारी है, विश्वविद्यालय आने वाले छात्र-छात्राओं के लिए सुंदर स्वच्छ और एक बेहतरीन एजुकेशन हब को रायपुर पश्चिम के विधायक केवल राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता और अपनी हठ धार्मिता के कारण उजाड़ना चाहते हैं, क्या इस यूथ हब को उजाड़ा जाना जरूरी है ? क्या इस यूथ हब को उजाड़ना सरकारी पैसों की बर्बादी नहीं है ? इन सब मुद्दों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन की कल से होगी शुरुआत होगी।






