महासमुंद:महतारी वंदन योजना जरूरतमंद महिलाओं की जिंदगी बदलने से लेकर रिश्तों में आई कड़वाहट को भी मिठास में बदल रही है। अमूमन यह कहा जाता है कि सास और बहू के रिश्ते में खटास आ ही जाती है। लेकिन इस योजना ने इस खटास को भी मिठास में बदल दिया है। महासमुंद विकासखण्ड के ग्राम बेमचा की रहने वाली शैलेन्द्री ध्रुव की बहू गेस कुमारी एक ही घर में एक ही छत के नीचे खुशी से जीवन यापन कर रही है। पिछले तीन वर्षों से बहू उनके साथ रह रही है। अभी वर्तमान में उनके यहां नया मेहमान भी आने वाला है। गरीबी और आर्थिक परिस्थितियों से जूझ रहे इस परिवार के लिए दो हजार रुपए प्रतिमाह की आवक बड़ी राशि है। इससे दैनिक खर्च के अलावा छोटी मोटी स्वास्थ्यगत समस्याओं का भी समाधान आसानी से हो जाता है। हालांकि दोनों के बीच कभी अनबन नहीं रही। सास शैलेन्द्री ध्रुव हमेशा बेटी की तरह ही अपनी बहू को लाड़ करती है।

ब्रेकिंग
- जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम टीम ने सिखाए जीवन कौशल
- गरीब बच्चों के अधिकारों की जीत:विकास तिवारी
- अवैध गैस रिफिलिंग पर जगदलपुर में बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में सिलेंडर जब्त
- स्व सहायता समूह से जुड़कर कांसाबेल की महिलाओं ने स्वरोजगार की राह अपनाई
- मां और शिशु का स्वस्थ भविष्य ही समृद्ध छत्तीसगढ़ की मजबूत नींव : मुख्यमंत्री






