रायपुर:एस के एम तथा केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आव्हान पर देशव्यापी विरोध प्रदर्शन के समर्थन में आज रायपुर में भी आंबेडकर प्रतिमा के समक्ष विरोध प्रदर्शन आयोजित कियागया । वहीं बीमा कर्मियों ने समूचे मध्य क्षेत में द्वार प्रदर्शन किया । इस अवसर पर सीटू के राज्य सचिव एम के नंदी, cziea के महासचिव धर्मराज महापात्र, एस टी यू सी के सचिव एस सी भट्टाचार्य, आर डी आई ई यू के महासचिव सुरेंद शर्मा ने संबोधित करते हुए 4 वर्ष पूर्व किसान आंदोलन तथा सरकार के विभिन्न दमनात्मक कार्यवाहियों का उल्लेख करते हुए किसानों के आंदोलन के सामने घुटने टेक कर उनके विभिन्न मांगों को पूरा करने का फैसला तथा उनपर लगाए गए दंडात्मक धाराओं को वापस लेने विवश होना पड़ा था। आज भी उन्हें दिए गए आश्वासन केवल आश्वासन ही बने हुए हैं। श्रम कानूनों को लेबर कोड में बदलने का फैसला, किसानों की आय दुगनी करने का, ठेका प्रथा समाप्त कर नई भर्ती का, राशन प्रणाली को सार्वभौम बनाने, न्यूनतम वेतन 26000 करने, न्यूनतम पेंशन 10000 करने, ट्रेड यूनियनों के पंजीयन में रोड़ा पैदा करने वाली नीतियों सहित विभिन्न मांगों पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी। सभा का संचालन rdieu के अध्यक्ष कॉम राजेश पराते ने किया। प्रदर्शन में सीटू नेता मारुति डोंगरे, सुभाष साहू, सूरज दीप, मसूद अंसारी, आरिफ दहिया, कौशल ईश्वर सेन सहित अनेक साथी उपस्थित थे । ऐसे ही प्रदर्शन प्रदेश में भिलाई, कोरबा, रायगढ, बिलासपुर, धमतरी, अंबिकापुर सहित प्रदेश के अन्य स्थानों में भी आयोजित किया गया।

ब्रेकिंग
- इलेक्ट्रानिक प्रोक्योरमेंट सिस्टम पर दो दिवसीय राज्यस्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ
- स्व-सहायता समूह से बदली जिंदगी, डेयरी और खेती से ‘लखपति दीदी’ बनीं माधुरी
- मुख्यमंत्री ने विधानसभा परिसर में तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ
- विशेष लेख:महादेव घाट, खारून नदी और रायपुर का सांस्कृतिक पुनर्जागरण: मनोज शुक्ला
- खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव ने नेशनल ट्राइबल गेम्स की तैयारियों की समीक्षा की







