दिल्ली:उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संविधान दिवस के अवसर पर संविधान की उद्देशिका के पाठन हेतु आज लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।उन्होंने कहा यह पावन अवसर हमें अपने राष्ट्रीय कर्तव्यों एवं अधिकारों के प्रति और अधिक दृढ़ तथा जागृत करता है।संविधान के वास्तुकार ‘भारत रत्न’ बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी सहित सभी स्वाधीनता संग्राम सेनानियों को कोटि-कोटि नमन!










