राजनांदगांव:भारत सरकार, ग्रामीण विकास मंत्रालय के एडिशनल सेक्रेटरी चरणजीत सिंह ने अपने दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास के दूसरे दिन 24 नवम्बर राजनांदगाँव जिले के पदुमतरा में ज़िले की 20 लखपति दीदियों से चर्चा की और उनके लखपति दीदी बनने की कहानी सुनी। इस अवसर पर श्री सिंह ने सभी लखपति दीदियों को सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। श्री सिंह ने राजनांदगांव जिले में ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान की सफलता की सराहना की और बिहान समूह से जुड़ी महिलाओं को लखपति दीदी बनने के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित किया।
श्री सिंह ने राजनांदगांव जिले के कई गांवों का दौरा कर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के अंतर्गत महिला समूहों द्वारा संचालित आर्थिक स्वावलंबन की गतिविधियों का जायजा लिया।

ब्रेकिंग
- खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव ने नेशनल ट्राइबल गेम्स की तैयारियों की समीक्षा की
- 6,412 जोड़ों के साथ सामाजिक समरसता के साथ ऐतिहासिक मिसाल
- प्रशिक्षु आईएफएस अधिकारियों ने लघु वनोपजों से उत्पाद बनाने की प्रक्रिया देखी
- विशेष लेख : जागरूक उपभोक्ता ही सशक्त समाज की पहचान:लोकेश्वर सिंह
- स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार – मुख्यमंत्री








