
रायपुर:वन विभाग के छत्तीसगढ़ स्टेट सेंटर फॉर क्लाइमेट चेंज (सीजीएससीसीसी) एवं सेंटर फॉर एनवायरनमेंट एंड एनर्जी डेवलपमेंट (सीईईडी) के संयुक्त तत्वावधान में 26 नवंबर को मयफेयर लेक रिसॉर्ट, अटल नगर, नवा रायपुर में ‘जलवायु अनुकूल छत्तीसगढ़’ विषय पर कार्यशाला आयोजित की जाएगी। इस कार्यशाला का उद्देश्य जलवायु परिवर्तन के गंभीर प्रभावों से निपटने के लिए प्रभावी रणनीतियों पर विचार-विमर्श करना और समाधान के ठोस कदम सुझाना है।
हाल ही में छत्तीसगढ़ स्टेट सेंटर फॉर क्लाइमेट चेंज ने सेंटर फॉर एनवायरनमेंट एंड एनर्जी डेवलपमेंट के साथ एक एमओयू पर हस्ताक्षर किया है। सीईईडी ऊर्जा रूपांतरण, वायु गुणवत्ता सुधार, परिपत्र अर्थव्यवस्था और स्वच्छ जल पहुंच जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में कार्यरत एक प्रमुख संस्था है।







