रायपुर:सांसद एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा रायपुर दक्षिण ने एक बार फिर यह सिद्ध किया है कि वह विकास और सुशासन की राह पर भाजपा के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने के लिए प्रतिबद्ध है।

क्षेत्र की जनता ने लगातार 9वीं बार कमल को खिलाकर यह साबित कर दिया है कि भाजपा की नीति, नीयत और नेतृत्व पर उनका भरोसा है।उन्होंने कहा भाजपा की प्रचंड जीत पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं के समर्पण और अथक परिश्रम का परिणाम है। यह जीत कार्यकर्ताओं की दृढ़ इच्छाशक्ति, अनुशासन और सेवा भाव का प्रतीक है, जिन्होंने जनता के विश्वास को जीतकर पार्टी को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है।बृजमोहन अग्रवाल ने कहा इस जीत के लिए क्षेत्र की जनता और पार्टी के कार्यकर्ताओं का दिल से आभार।









