
रायपुर: दक्षिण विधानसभा उपनिर्वाचन 2024 सामान्य प्रेक्षक जी रेखारानी व कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने स्ट्रांग रूम का मतगणना पूर्व जायजा लिया।23 नंवबर को सुबह 8 बजे से होगी मतगणना, 14 टेबलों पर 19 राउंड में गिनती की जाएगी।मतगणना केंद्र पर मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, आईपैड, लैपटाप, कैमरा व अन्य इलेक्ट्रनिक उपकरण के अलावा तम्बाकू वाले पदार्थ और अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं को ले जाने की अनुमति नहीं होगी।इस अवसर पर एसएसपी संतोष कुमार सिंह मौजूद थे।






