रायपुर:मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज बलौदाबाजार के दशहरा मैदान में विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण करते हुए बलौदाबाजार में बीएड महाविद्यालय खोलने और ट्रांसपोर्ट नगर बनाने की घोषणा की। उन्होंने कार्यक्रम में बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के लिए 60 करोड़ 20 लाख रूपए की लागत के अनेक विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इन कार्यों में से 32 करोड़ 32 लाख रूपए की लागत के 16 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं 27 करोड़ 88 लाख रूपए की लागत के 32 विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया।

ब्रेकिंग
- छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस तथा डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक
- राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया, शिलान्यास
- जगदलपुर में ₹3.29 करोड़ के इनामी 108 सशस्त्र माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, 44 महिला कैडर भी शामिल
- राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक
- लांटा में कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल हुईं जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना योगेश तिवारी






