जशपुर:मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप जिला प्रशासन द्वारा डीएमएफ मद अंतर्गत संचालित नवसंकल्प शिक्षण संस्थान में प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता सुनिश्चित करने हेतु लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। संस्थान में वर्तमान में नगर सैनिक एवं आगामी छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक भर्ती की तैयारी आवासीय सुविधा के साथ कराई जा रही है। यहां के छात्रों को नवसंकल्प एवं जशपुर पुलिस के द्वारा आयोजित फिजिकल ट्रेनिंग में पुलिस ग्राउंड जशपुर में प्रतिदिन अंतिम चरण हेतु तैयारी कर रहे हैं।
छात्रा नमिता बड़ा ने बताया कि दुलदुला क्षेत्र में शासकीय नौकरी की तैयारी करने का कोई विकल्प नहीं था। फिर मुझे अपने दोस्तों से नवसंकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर के बारे में जानकारी मिली। मेरा एंट्रेंस परीक्षा के माध्यम से नव संकल्प के लिए चयन हुआ। नमिता ने बताया कि वे ग्रेजुवेशन 2022 में पास की है।

ब्रेकिंग
- मुख्यमंत्री ने जुनवानी नर्मदा धाम में की पंच कुंडीय श्री रुद्र महायज्ञ की परिक्रमा
- फसल बदली, बदली किस्मत…किसान की लाखों में कमाई
- मुख्यमंत्री ने बड़ादेव की पूजा कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की
- गंगरेल नौकायान उत्सव: महानदी रिवर बोट चैंपियनशिप का भव्य आयोजन
- नेशनल चैंपियनशिप में महासमुंद के पैरा एथलेटिक्स खिलाड़ियों ने जीता 01 स्वर्ण, 01 कांस्य पदक







