रायपुर:उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने आज जगदलपुर में बस्तर संभाग के सभी जिलों में किए जा रहे लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने बैठक में अधिकारियों को अच्छी कनेक्टिविटी के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता की सड़कों और पुल-पुलियों का निर्माण तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने तकनीकी मापदंडों के अनुरूप अच्छी गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में सभी निर्माण कार्यों को पूरा करने को कहा। उन्होंने चुनौतियों को स्वीकार कर बस्तर के लोगों के लिए वहां पदस्थ अधिकारियों को बेहतर काम करने को कहा। लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह और प्रमुख अभियंता के.के. पीपरी भी समीक्षा बैठक में शामिल हुए।

ब्रेकिंग
- मुख्यमंत्री ने जुनवानी नर्मदा धाम में की पंच कुंडीय श्री रुद्र महायज्ञ की परिक्रमा
- फसल बदली, बदली किस्मत…किसान की लाखों में कमाई
- मुख्यमंत्री ने बड़ादेव की पूजा कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की
- गंगरेल नौकायान उत्सव: महानदी रिवर बोट चैंपियनशिप का भव्य आयोजन
- नेशनल चैंपियनशिप में महासमुंद के पैरा एथलेटिक्स खिलाड़ियों ने जीता 01 स्वर्ण, 01 कांस्य पदक






