महासमुंद: विकासखंड के ग्राम पंचायत कांपा के जय मां दुर्गा महिला स्व सहायता समूह ने महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने की अनोखी मिसाल पेश की है। इस समूह की अध्यक्ष अहिल्या साहू और सचिव कल्याणी दुबे ने अपने मेहनत और हौसले से एक ऐसा व्यवसाय स्थापित किया, जो न सिर्फ उनके जीवन को बेहतर बना रहा है, बल्कि आसपास की महिलाओं के लिए भी प्रेरणा स्रोत बना है। कल्याणी दुबे जो इस समूह की सक्रिय सदस्य हैं उन्होंने फ्लाई ऐश ब्रिक्स (ईंट) निर्माण के व्यवसाय को चुना। उन्होंने बताया कि उनके समूह की दो सदस्यों का अनुभव ईट भट्ठे पर काम करने का था, जिससे उन्हें इस कार्य में सहायता मिली। इसके अलावा, उन्होंने एक ऑपरेटर भी रखा, जिससे उन्हें अपने कार्य को करने में आसानी हुई। अपने व्यवसाय की शुरुआत में उन्हें विभिन्न स्रोतों से आर्थिक मदद मिली, जिसमें बिहान योजना के तहत सीआईएफ से 60,000 रुपये की राशि, आरएफ से 15,000 रुपये की राशि, और बैंक लिंकेज के माध्यम से 5,00,000 रुपये की सहायता राशि प्राप्त हुई। इस आर्थिक सहायता का सही उपयोग करते हुए, कल्याणी और उनके समूह ने व्यवसाय को मजबूती से खड़ा किया।

ब्रेकिंग
- आदि रंग, आदि परिधान, आदि हाट और आदि व्यंजन के साथ विविध सांस्कृतिक आयोजन
- सड़क सुरक्षा प्रबंधन पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन
- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा नारी शक्ति सम्मान समारोह का आयोजन
- ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री
- मावली भाठा, सोरला, में धार्मिक कार्यक्रमों में पहुंचे, योगेश तिवारी








