रायपुर:राज्यपाल रमेन डेका आज अपने बिलासपुर प्रवास के दौरान ऐतिहासिक एवं धार्मिक नगरी रतनपुर स्थित आदिशक्ति माँ महामाया देवी मंदिर पहुँचे। यहाँ उन्होंने देवी मां की विधिवत पूजा- अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और प्रगति की कामना की। महामाया मंदिर पहुंचने पर राज्यपाल रमेन डेका व राज्य की प्रथम महिला रानी डेका काकोटी का परम्परागत ढंग से स्वागत किया गया।
उल्लेखनीय है कि ऐतिहासिक नगरी रतनपुर का गौरवशाली इतिहास रहा है। कलचुरी वंश के शासक रत्नदेव प्रथम ने रतनपुर को अपनी राजधानी बनाया और यहाँ 11वीं शताब्दी में आदिशक्ति माँ महामाया देवी मंदिर का निर्माण कराया। यहाँ पर चौत्र और क्वांर दोनों नवरात्रियों में भव्य मेले का आयोजन होता है, जहां पूरे देश से श्रद्धालुगण माँ महामाया दर्शन के लिए आते हैं और माँ महामाया के दर्शन कर उनके समक्ष मनोकामनाएं रखते हैं।

ब्रेकिंग
- प्रेम और सद्भाव के रंगों से सराबोर हो होली : मुख्यमंत्री
- लक्ष्मी वर्मा राज्यसभा के लिए भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी
- कलेक्टर ने होली त्यौहार के मद्देनजर कानून व्यवस्था बनाए रखने जारी किए जरूरी आदेश
- सरईकेरचा व्यपवर्तन एवं बरकेला जलाशय योजना के लिए 7.94 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत
- राज्यपाल ने रेस्पिरेटरी इंटेंसिव केयर यूनिट का शुभारंभ किया






