
रायपुर – आज नगर पालिक निगम रायपुर के मुख्यालय भवन महात्मा गांधी सदन के तृतीय तल सभा कक्ष में नगर निगम लोककर्म विभाग के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ एम आई सी सदस्य ज्ञानेश शर्मा ने अपर आयुक्त विनोद पाण्डेय, कार्यपालन अभियंताओं की उपस्थिति में बैठक लेकर लोककर्म विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यो की समीक्षा कर जनहित में आवश्यक निर्देष दिये।
एमआईसी सदस्य ज्ञानेश शर्मा ने गणेश उत्सव पर्व के पहले राजधानी शहर नगर निगम क्षेत्र के मार्गो की बारिश से खराब सड़को की अनिवार्य रूप से सुधार – मरम्मत कार्य प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिये। ज्ञानेश शर्मा ने राष्ट्रीय राजमार्ग में खराब हुई सड़कों की जानकारी राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को तत्काल प्रेषित करने भी निर्देश दिया है।
वरिष्ठ एमआईसी सदस्य ज्ञानेश शर्मा ने कार्यपालन अभियंताओं को जनसमस्या पखवाडा शिविर में आमजनों से विकास कार्य हेतु प्राप्त सभी मांगो पर जनहित में तत्काल विकास कार्य से संबंधित प्रस्ताव तैयार कर सक्षम स्वीकृति हेतु प्रस्तुत करने कार्यपालन अभियंताओं को निर्देश दिया है।ज्ञानेश शर्मा ने कहा विकास कार्यो के भूमिपूजन एवं लोकार्पण के कार्यक्रमों की सूचना नगर निगम के महापौर,सभापति, एमआईसी सदस्यों, जोन अध्यक्षों, वार्ड पार्षदों को अनिवार्य रूप से आयोजन में आमंत्रित करना सभी जोनो से प्रशासनिक तौर पर सुनिश्चित करें ।

ब्रेकिंग
- राजमिस्त्री की बेटी मोनिखा सोनोवाल ने दर्द और आत्म-संदेह को हराकर जीता केआईटीजी वेटलिफ्टिंग गोल्ड
- आर्थिक चुनौतियों को मात देकर वेटलिफ्टिंग में पहचान बना रहे झारखंड के बाबूलाल हेम्ब्रम
- मुख्यमंत्री कमिश्नर, आईजी और जिला कलेक्टरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कर रहे हैं, बड़ी बैठक
- सामान्य सभा की तैयारियों को लेकर पार्षद दल ने की, एक महत्वपूर्ण बैठक
- रामनवमी पावन पर्व पर सोहागा मंदिर में सामूहिक सुंदरकांड का हुआ, आयोजन








