रायपुर:उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन के पर्व पर हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उन्होंने सभी के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। रक्षाबंधन पर जारी अपने शुभकामना संदेश में श्री शर्मा ने कहा है कि भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का यह पावन पर्व हमारी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। इस दिन बहनें अपने भाईयों की मंगलकामना करते हुए रक्षा सूत्र बांधती हैं और भाई उन्हें सुरक्षा का संकल्प देते हैं। यह पर्व भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को और भी गहरा और मजबूत बनाता है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षाबंधन का त्यौहार न केवल अपनी बहनों के प्रति बल्कि समाज की सभी महिलाओं के प्रति सम्मान, सुरक्षा और सम्मान के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को और सशक्त करता है।

ब्रेकिंग
- बृजमोहन अग्रवाल संसद ‘विशेषाधिकार समिति’ (Committee of Privileges) में सदस्य बनाए गए
- 18 दिवसीय सर्विस ऑन व्हील्स अभियान बना जनसेवा की मिसाल, हजारों दिव्यांगजन एवं वृद्धजन लाभान्वित
- राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को होली पर्व की दी शुभकामनाएं
- छत्तीसगढ़ के प्रतिभागियों ने ईस्ट ज़ोन प्रतियोगिता में जीते 12 पदक
- संशोधित भारतनेट प्रोग्राम के तहत छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की स्वीकृति








