महासमुंद:कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन में खेल एवम् युवा कल्याण महासमुंद तथा नगर पंचायत तुमगांव द्वारा स्वतंत्रता सप्ताह 9 से 15 अगस्त 2024 के दौरान हर घर तिरंगा कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें नगरीय क्षेत्र तुमगांव में खेल संघ व खिलाड़ियों ने हर घर तिरंगा अभियान चलाया। खिलाड़ियों ने ष्हर घर तिरंगाष् कार्यकम अंतर्गत साईकिल रैली का आयोजन कर नागरिकों को जागरुक करने के उद्देश्य से रैली खेल मैदान से नगर वॉर्ड होते हुए आस पास क्षेत्र तक रैली निकालकर प्रचार प्रसार किया गया। खिलाड़ियों ने लोगों को अपने अपने घरों में तिरंगा झंडा लगाने का संदेश देते हुए प्रेरित किया ताकि आमजन में देशभक्ति की भावना विकसित हो तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान में वृद्धि हो।

ब्रेकिंग
- बृजमोहन अग्रवाल संसद ‘विशेषाधिकार समिति’ (Committee of Privileges) में सदस्य बनाए गए
- 18 दिवसीय सर्विस ऑन व्हील्स अभियान बना जनसेवा की मिसाल, हजारों दिव्यांगजन एवं वृद्धजन लाभान्वित
- राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को होली पर्व की दी शुभकामनाएं
- छत्तीसगढ़ के प्रतिभागियों ने ईस्ट ज़ोन प्रतियोगिता में जीते 12 पदक
- संशोधित भारतनेट प्रोग्राम के तहत छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की स्वीकृति









