ग्वालियर: हिंडनबर्ग रिपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, “कांग्रेस का एक ही काम है, देश में अराजकता फैलाना और देश को विवादित मामलों में उलझाए रखना। प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा का हर कार्यकर्ता भारत को प्रगति और विकास के रास्ते पर ले जा रहा है। कांग्रेस सिर्फ भटकाने और सबको अंधेरे में रखने की कोशिश करती है। यह उनका शुरू से ही तरीका रहा है और वे इसी के अनुसार काम कर रहे हैं।









