

रायपुर: .छत्तीसगढ़ युवा विकास संगठन संचालित विप्र कला, वाणिज्य एवं शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय में नवप्रवेशित विद्यार्थियों और पालकों के लिए दीक्षारंभ समारोह का आयोजन किया गया ।समारोह में सर्वप्रथम नवप्रवेशित विद्यार्थियों को तिलक लगाकर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ.मेघेश तिवारी ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए अपार संभावनाओं का द्वार खोलता है। 4 वर्षीय पाठ्यक्रम में आपने प्रवेश लिया है जो सेमेस्टर सिस्टम पर आधारित है। इस पद्धति के अनुसार आपका एक वर्ष का अध्ययन भी व्यर्थ नहीं जाएगा। प्रथम वर्ष पूर्ण करने पर आपको सर्टिफिकेट दिया जाएगा। 2 वर्ष का कोर्स होने पर आपको डिप्लोमा मिल जाएगा और 3 वर्ष मे आप डिग्री के पात्र होंगे। साथ ही कौशल विकास राष्ट्रीय शिक्षा नीति का महत्वपूर्ण अंग है। सभी विद्यार्थियों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति अध्ययन करते हुए किसी न किसी क्षेत्र में पूर्णता कुशलता अर्जित करने का अवसर देगा। जिससे आप स्वरोजगार द्वारा खुद आय अर्जित करके दूसरों के लिए भी रोजगार के अवसर प्रदान कर सकते हैं।nep एम्बेसडर विद्यर्थियों को प्राचार्य ने परिचय पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।इसके उपरांत महाविद्यालय में उपलब्ध सुविधा और विभागों की जानकारी डॉ. विवेक शर्मा ,डॉ. कैलाश शर्मा ,डॉ. दिव्या शर्मा एवं मोहित श्रीवास्तव ने प्रदान किया। खेल प्रभारी राजेश तिवारी ने विप्र कॉलेज में उपलब्ध खेल सुविधाओं की जानकारी दी। लाइब्रेरियन प्रणिता शर्मा ने लाइब्रेरी में उपलब्ध सुविधाओं और ई लाइब्रेरी की जानकारी दी ।राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रभारी अपूर्वा शर्मा ने राष्ट्रीय सेवा योजना के क्रियाकलापों की जानकारी प्रदान की ।नई शिक्षा नीति के प्रमुख तत्वों से समारोह का संचालन करते हुए डॉ. आराधना शुक्ला ने विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान किया ।इसको उपरांत विद्यार्थियों से चर्चा के माध्यम से राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत अध्ययन अध्यापन में आने वाली समस्याओं और विद्यार्थियों का जिज्ञासा का समाधान अध्यापकों ने किया। इस अवसर पर समस्त प्राध्यापकगण एवं नवप्रवेशित विद्यार्थियों के साथ बड़ी संख्या में पालकों के साथ सीनियर विद्यार्थी भी उपस्थित थे।









