रायपुर:छत्तीसगढ़ में आज हरेली तिहार धूमधाम से मनाई गई। ग्रामीण अंचलों में लोगों ने सुबह से ही गौवंशों और कृषि औजारों की पूजा-अर्चना कर हरेली पर्व मनाया। आज मुख्यमंत्री निवास में भी हरेली तिहार की धूम रही। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के लोक कलाकारों, आम जनता के साथ सपरिवार यह त्यौहार उत्साहपूर्वक मनाया। हरेली तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा चलाया गया हैशटैग अभियान #सुशासन_की_हरेली आज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म x पर पूरे दिन टॉप ट्रेंड पर रहा। छत्तीसगढ़ से लेकर अन्य राज्य के गणमान्य लोगों सहित आम जनता ने इस अभियान से जुड़कर हरेली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी और जमकर अपने फोटो-वीडियो पोस्ट किये।

ब्रेकिंग
- विकसित छत्तीसगढ़ का रोडमैप है छत्तीसगढ़ अंजोर विजन 2047: मुख्यमंत्री
- मुख्यमंत्री ने कॉफी टेबल बुक का किया अनावरण
- सांसद खेल महोत्सव के मेगा फाइनल एवं भव्य समापन समारोह की तैयारियों को लेकर हुई, बैठक
- किसानों के लिए बड़ी सहूलियत: टोकन तुंहर हाथ ऐप अब 24 घंटे उपलब्ध
- विशेष लेख : पर्यटकों का स्वर्ग छत्तीसगढ़- दीपक कुमार








