रायपुर:
जनसमस्या निवारण पखवाड़ा के दूसरे दिन रविवार को नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के सचिव डॉ. बसवराजु एस., संचालक कुंदन कुमार और कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह रायपुर नगर निगम के वार्ड क्रमांक 27, इंदिरा गांधी वार्ड में आयोजित शिविर में पहुंचे। डॉ. बसवराजु ने प्रत्येक विभागों के स्टॉल में पहुंचकर जानकारी ली। नगर निगम के आयुक्त अबिनाश मिश्रा भी इस दौरान मौजूद थे।
नगरीय प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. बसवराजु ने राशन कार्ड का जल्द से जल्द नवीनीकरण कर हितग्राहियों को वितरित करने के निर्देश दिए। उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टॉल में पहुंचकर पूरक पोषण आहार के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने महतारी वंदन योजना के तहत प्राप्त आवेदनों की तकनीकी समस्या को दूर कर आवेदकों को योजना का लाभ दिलाने के निर्देश दिए।







