रायपुर:छ ग कलरिपयतु संघ के तत्वावधान में रायपुर जिला कलरिपयतु संघ एवँ विवेकानंद मार्शल आर्ट्स फ़िटनेस क्लब के सहयोग से तीन दिवसीय जिला स्तरीय विशेष प्रशिक्षण शिविर का समापन किया गया।
*उत्तर विधायक पुरुन्दर मिश्रा की अनुपस्थिति में उनके पुत्र एवँ विधायक प्रतिनिधि पीयूष मिश्रा समापन समारोह के मुख्य अतिथि थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता छ ग म्यू थाई संघ के महासचिव और जिला कलारिपयात्तु संघ रायपुर के अध्यक्ष अनीस मेमन ने की। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में तुषार चोपड़ा (जिला मंत्री भाजपा), रोहित साहू (पार्षद – NNR), धर्मेश वर्मा (जिला खेल प्रमुख भाजपा युवा मोर्चा) आदि उपस्थित थे। तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में 30 खिलाड़ियों ने प्रशिक्षण लिया। उनके प्रदर्शन के आधार पर आगामी 06 – 08 जुलाई 2024 को कुसमुंडा कोरबा में आयोजित तृतीय राज्य स्तरीय कलारिपयात्तु चैंपियनशिप में भाग लेने वाले रायपुर जिले के दल का चयन किया गया हैं जिनमे खिलाड़ियों के माता पिता की NOC प्राप्त होने और ऑन लाईन एंट्री होने के बाद रायपुर जिला कलारिपयात्तु दल की घोषणा की जाएगी।









