रायपुर:राष्ट्रीय आयोजनों यथा खेलो इण्डिया, राष्ट्रीय खेल और नेशनल चैंपियनशिप की तैयारियों हेतू एवँ अच्छे प्रदर्शन हेतू साथ ही नए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को तैयार करने हेतू छ ग कलरिपयतु संघ के तत्वावधान में रायपुर जिला कलरिपयतु संघ एवँ विवेकानंद मार्शल आर्ट्स फ़िटनेस क्लब के सहयोग से तीन दिवसीय जिला स्तरीय विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन टिम्बर भवन, देवेन्द्र नगर, रायपुर में 29 जून से 01 जुलाई 2024 को आयोजित किया जा रहा है। शिविर की मुख्य कोच दल्लीराजहरा जिला बालोद की राज्य प्रशिक्षक एवँ निर्णायक हरबंश कौर हैं।स्थानीय टिम्बर भवन में आज शाम 07.30 बजे शिविर का उद्धघाटन अनिल खोब्रागडे (पूर्व सदस्य – अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ शासन) ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कलारिपयात्तु संघ रायपुर के अध्यक्ष अनीस मेमन ने की। विशेष अतिथि के रूप में राज्य कलारिपयात्तु कोच हरबंश कौर, सत्यनारायण धनकर, उपेन्द्र जगत उपस्थित थे।








