रायपुर:यूनाइटेड म्यू थाई एसोसिएशन इण्डिया (UMAI) के तत्वावधान में आल असम एमेच्योर म्यू थाई एसोसिएशन (AAAMTA) के द्वारा राष्ट्रीय म्यू थाई चैंपियनशिप एवं प्रो नाईट फाइट का आयोजन 25 से 30 मई 2024 तक लक्ष्मीबाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन (LNIPE) के स्टेडियम तेपेसिया, सोनापुर, गुवाहाटी (असम) में किया जा रहा है।
उद्धघाटन समारोह में छ ग म्यू थाई संघ के महासचिव अनीस मेमन का सम्मान किया गया। तत्पश्चात फेडरेशन की सामान्य सभा की बैठक हुई जिसमें छ ग से अनीस मेमन एवँ अमन यादव ने राज्य का प्रतिनिधित्व किया।इस राष्ट्रीय चैंपियनशिप में 29 राज्यों के लगभग 850 खिलाड़ी, अधिकारी भाग ले रहे है।आज 28 मई को सब जूनियर वर्ग के मुकाबले प्रारम्भ हुए जिसमे श्री गुजराती स्कूल रायपुर के घृतेश साहू ने फाइनल में असम के खिलाड़ी को परास्त कर स्वर्ण जीत कर छ ग के पदकों का खाता खोला। गुजराती स्कूल रायपुर की दोनो बालिका खिलाड़ी क्रमशः मंजू साहू ने सेमीफाइनल में राजस्थान की खिलाड़ी से और मानसी तांडी मणिपुर की खिलाड़ी से परास्त होने के पश्चात काँस्य पदक जीता और छ ग के पदको की संख्या 03 पहुंचाई।छ ग के अन्य सभी 27 खिलाड़ी क्वार्टर फाइनल या सेमी फाइनल में है। आज देर रात, कल एवँ परसो 30 मई को चैंपियनशिप के अन्तिम दिन छ ग के पदकों की संख्या बढ़ने की संभावना है।








