नई दिल्ली:भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने एक जानकारी में बताया कि कलकत्ता उच्च न्यायालय ने OBC कोटा उपश्रेणी के अंतर्गत मुसलमानों को दिए गए OBC आरक्षण को निरस्त कर दिया है।हाईकोर्ट ने 2010 से 2024 तक पश्चिम बंगाल में मुसलमानों को जारी किए गए OBC प्रमाणपत्र भी निरस्त कर दिए हैं।उन्होंने कहा ये दोनों फैसले बताते हैं कि कैसे ममता बनर्जी की सरकार गैर-संवैधानिक रूप से तुष्टीकरण को आगे बढ़ा रही थी या कह सकते हैं कि मुस्लिम लीग के एजेंडे को बढ़ा रही थी।








