
दिल्ली: IMD के वरिष्ठ वैज्ञानिक नरेश कुमार ने कहा, “.हमारा अनुमान है कि अगले पांच दिनों में धीरे-धीरे तापमान में 2-3 डिग्री की बढोतरी होगी।दिल्ली में गर्मी और हीट वेव जारी है। मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के लिए अगले पांच दिनों तक लू का अलर्ट जारी किया है। उन्होंने कहा पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तर मध्य प्रदेश में हमने रेड अलर्ट जारी किया है। यहां पर तापमान 45 और कुछ स्थानों पर 47 डिग्री भी पहुंच सकता है.








