*रायपुर: शहर की ख्याति प्राप्त संस्था गुजराती शिक्षण संघ रायपुर के तत्वावधान में हिन्दी माध्यम की श्री गुजराती उ मा शाला, सेक्टर – 4, देवेन्द्र नगर, रायपुर में मार्शल आर्ट्स (कराते, जूडो, थाई बॉक्सिंग, म्यू थाई, कलरिपायतु आदि) एवं योग का ग्रीष्मकालीन निःशुल्क प्रशिक्षण शिविर 25 अप्रैल से 20 मई तक अनीस मेमन ,प्राचार्य के निर्देशन में शाला की सहा शिक्षक खेल कु टिकेश्वरी साहू द्वारा आयोजित किया गया जिसमें लगभग 65 बच्चों ने शिविर का लाभ उठाया।
प्रशिक्षण शिविर का सादगी पूर्ण समापन समारोह आज शाला परिसर में आयोजित किया गया जिसके मुख्य अतिथि प्रबन्ध समिति गुजराती शिक्षण संघ के प्रतिनिधि के रूप में संस्था प्रशासक वी के मिश्रा उपस्थित थे जिन्होंने समस्त खिलाड़ियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए संस्था की ओर से उपहार वितरित किया तथा शाला में आगामी उद्देश्य पूर्ण (कैलीग्राफी & हैंड राइटिंग इम्प्रूवमेंट, आर्ट्स & क्राफ्ट, डान्स, आदि) प्रस्तावित शिविर में भाग लेने हेतू भी प्रोत्साहित किया ताकि शेष ग्रीष्मावकाश का सदुपयोग हो सके।
*इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय म्यू थाई खिलाड़ी अमन यादव, टिकेश्वरी साहू, प्रणिता मेश्राम, कलारिपयतु खिलाड़ी कनिष्का श्रीवास, दिव्या अग्रवाल उपस्थित थे।








