
नई दिल्ली:कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चुनाव प्रचार के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए कहा संविधान में हमारे देश की हजारों साल पुरानी विचारधारा है, सोच है।लेकिन BJP कहती है कि वो संविधान को खत्म कर देगी।मैं उनसे कहना चाहता हूं- सपने मत देखिए! आप ये कभी नहीं कर पाएंगे।उन्होंने कहाआपके सामने करोड़ों देशवासियों के साथ कांग्रेस पार्टी खड़ी है। देश के संविधान को कोई खत्म नहीं कर सकता।BJP-RSS के लोग आरक्षण को खत्म करने की बात करते हैं।लेकिन कांग्रेस ने अपने मेनिफेस्टो में लिख दिया है।हम आरक्षण से 50% की लिमिट खत्म कर, आरक्षण को 50% से आगे बढ़ाएंगे।राहुल गांधी ने कहा नरेंद्र मोदी अपने चमचों के इंटरव्यू में कहते हैं- मैं बायोलॉजिकल नहीं हूं.मतलब हिंदुस्तान की सारी जनता, जीव सब बायोलॉजिकल हैं, लेकिन नरेंद्र मोदी बायोलॉजिकल नहीं हैं.मोदी कहते हैं- मुझे परमात्मा ने भेजा है.और उनके चमचे कहते हैं- वाह, वाह, वाह.. क्या बात बोली है.मतलब लोग कोविड में दम तोड़ते रहे और परमात्मा ने जिसे भेजा है वो कहता रहा- थाली बजाओ, मोबाइल की लाइट जलाओ.परमात्मा ने ये कैसा आदमी भेज दिया?








