रायपुर:अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक संघ से मान्यता प्राप्त संस्था IFMA की भारत मे मान्यता प्राप्त संस्था यूनाइटेड म्यू थाई एसोसिएशन इण्डिया के तत्वावधान में “ऑल असम एमेच्योर म्यू थाई एसोसिएशन” द्वारा सीनियर, जूनियर, सब जूनियर (बालक – बालिका) वर्ग की राष्ट्रीय म्यू थाई चैंपियनशिप एवं प्रो नाईट फाइट का आयोजन 25 से 30 मई 2024 तक लक्ष्मीबाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन गुवाहाटी (असम) में किया जा रहा है।
गुजराती स्कूल के चयनित 05 खिलाड़ी टिकेश्वरी साहू, कनिष्का श्रीवास, मानसी तांडी, मंजू साहू और घृतेश साहू ने आज प्रबन्ध समिति गुजराती शिक्षण संघ के प्रशासक वी के मिश्रा से सौजन्य भेँट कर शुभकामनाएं प्राप्त की।








