
नई दिल्ली:चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा पूरे देश की हमारी बहनें उत्साह के साथ INDIA गठबंधन की सरकार बनाने को तैयार हैं।
जुलाई से हर महीने महिलाओं के खाते में 8500 यानी सालाना एक लाख रुपये प्रत्येक परिवार की आर्थिक स्थिति बदल देंगे।सरकारी नौकरियों में आधी हिस्सेदारी महिला शक्ति को मजबूत करेगी।उन्होंने कहा आशा, आंगनबाड़ी और रसोइया बहनों के मानदेय में केंद्र का अंशदान दोगुना होगा।25 लाख की बीमा योजना मेडिकल खर्च के दलदल से बाहर निकालेगी।हाथ बदलेगा हालात।










