
नई दिल्ली: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, “राहुल गांधी बोलते हैं कि आप हमें वोट दो तब हम एक लाख रुपए आपके खाते में डाल देंगे। वह कहते हैं कि देश का बजट 50 लाख करोड़ रुपए का बनता है जबकि देश का बजट 46 लाख करोड़ रुपए का है अगर गरीबों को वह एक लाख रुपए देंगे तो 50 लाख करोड़ रुपए बनता है। तो ये कहां से देंगे और किसने इन्हें ये आंकड़े लिखकर दिए। ये वोट जिहाद है, लोगों के अंदर भ्रम की स्थिति पैदा करो, झूठ बोलो और वोट लो।…आज जो INDI गठबंधन के लोग इक्ट्ठा हुए हैं वो देश का भला करने के लिए इक्ट्ठा नहीं हुए हैं बल्कि भ्रष्टाचारियों का बचाने के लिए हुए हैं.








