रायपुर:जनता की ललकार है,
बदलाव की बहार है…इन नारों के साथ वरिष्ठ मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कांटाबांजी के बोंगामुंडा और सिंधेकेला में लोकसभा प्रत्याशी संगीता कुमारी सिंहदेव, विधानसभा उम्मीदवार लक्ष्मण बाग के लिए जनसंपर्क कर वोट मांगे।प्रचार के दौरान जनसभा में बृजमोहन अग्रवाल ने कहा नवीन पटनायक सरकार ने पश्चिम ओडिशा के साथ धोखा किया है। सरकार की अनदेखी के चलते क्षेत्र में रोजगार एक बड़ी समस्या है। इलाके से लाखों लोग छत्तीसगढ़ समेत दूसरे बड़े राज्यों में पलायन कर चुके हैं। समस्त ओडिशा का विकास ही भाजपा सरकार की प्राथमिकता होगी।लक्ष्य कोई भी मुश्किल नहीं होता बस आपके अंदर उसको हासिल करने की जिद्द, जुनून और दृढ़ इच्छाशक्ति हो तो उसे प्राप्त करना नामुमकिन नहीं होता।
उन्होंने कांटाबांजी ओडिशा के बोंगामुंडा और सिंधेकेला में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की और उन्हें जीत का मंत्र दिया।

ब्रेकिंग
- 23 मार्च को प्लेसमेंट कैम्प, 100 से अधिक पदों पर भर्ती
- 3 लाख 49 हजार खिलाड़ियों की स्वस्फूर्त सहभागिता खेल के प्रति उनके प्रेम और समर्पण को दिखाता है : मुख्यमंत्री
- नई सोच के साथ 25 एकड़ में बहुफसली लेकर बने उन्नत किसान
- (AVM) सरगुजा की छात्रा श्रेया सिंह ओटी ने सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा AISSEE 2026 में सफलता प्राप्त की
- पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से बिना किसी चिन्ता के घर में मिल रही बिजली











