रायपुर,:

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले से आज राज्य के 2023 बैच के प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान श्रीमती कंगाले ने भारतीय प्रशासनिक सेवा 2023 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों अनुपमा आनंद, एम. भार्गव, तन्मय खन्ना एवं दुर्गा प्रसाद अधिकारी को विस्तार से निर्वाचन प्रक्रिया की बारीकियों से अवगत कराया।









