
नई दिल्ली: बनासकांठा, गुजरात में आमसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा एक जमाने में प्रधानमंत्री गांवों में जाते थे तो लोग अपना हक मांगते थे।मैं खुद राजीव गांधी जी के साथ जाती थी तो लोग उन्हें अपने काम के लिए डांट देते थे। तब ऐसी राजनीति थी।इस राजनीति का आधार महात्मा गांधी जी ने डाला था। उन्होंने नेताओं को सिखाया कि जनता सर्वोपरि है।देश में लोगों से बात करके और उनकी समस्याओं को जानकर नीतियां बनती थी। इसलिए कांग्रेस पार्टी ने हमेशा जनता की सुविधा वाली नीति बनाई है। उन्होंने कहा आज इस देश की जनता कह रही है कि ये चुनाव हमें बिजली, पानी, महंगाई, रोजगार के मुद्दे पर लड़ना है।
आज जनता पूछ रही है कि मोदी जी आपने 10 साल में हमारे लिए क्या किया?PM मोदी गुजरात की जनता को अब नहीं पहचानते हैं।अगर वह गुजरात की जनता से कटे नहीं होते, तो यहां से चुनाव क्यों नहीं लड़ रहे हैं।क्योंकि मोदी जी का आपसे जो फायदा निकलना था, उन्होंने अपना फायदा निकाल लिया।प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी जी गुजरात की जनता को भूल चुके है।








