नई दिल्ली:श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने कहा, “राहुल गांधी ने कहा है कि आदिवासी होने के कारण प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बुलाया नहीं गया. मीडिया को जवाब देते हुए चंपत राय ने कहा इसके कुछ निहितार्थ हैं इसीलिए मुझे कहना पड़ा कि उन्होंने तथ्यों की जानकारी नहीं ली.उन्होंने कहा यह असत्य, निराधार और भ्रामक है.राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को उनके घर जाकर निमंत्रण दिया गया था.महासचिव ने कहा मेरा निवेदन है कि तथ्यों को जान लें.अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक, सभी को बुलाया गया.”









