
नई दिल्ली: संघ परिवार ने कभी भी कुछ समूहों को दिए गए आरक्षण का विरोध नहीं किया. हैदराबाद में एक शैक्षणिक संस्थान में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि संघ की राय है कि जब तक जरूरत हो आरक्षण बढ़ाया जाना चाहिए.उन्होंने कहा, “संघ शुरू से ही संविधान के अनुसार सभी आरक्षणों का समर्थन करता रहा है लेकिन कुछ लोग झूठे वीडियो प्रसारित कर रहे हैं.”आरएसएस प्रमुख भागवत ने पिछले साल नागपुर में कहा था कि जब तक समाज में भेदभाव है तब तक आरक्षण जारी रहना चाहिए. उन्होंने कहा था, भेदभाव अदृश्य होते हुए भी समाज में मौजूद है.राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने रविवार को कहा कि संघ ने कभी भी आरक्षण का विरोध नहीं किया है.भागवत ने कहा कि संघ का मानना है कि जब तक जरूरत है, आरक्षण जारी रहना चाहिए.










