नई दिल्ली:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा TMC के बंगाल में किस चीज की परमिशन मिलेगी, किसकी परमिशन नहीं मिलेगी, ये कानून तय नहीं करता।ये TMC के तोलाबाज और गुंडे तय करते हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा बंगाल में रामनवमी की शोभायात्रा की अनुमति नहीं मिलती है।उसके लिए श्रद्धालुओं को कोर्ट जाना पड़ता है।लेकिन रामनवमी और दुर्गा पूजा की शोभा यात्राओं पर पत्थर फेंकने वालों को TMC सरकार ने पूरी परमिशन दे रखी है।
TMC ने हमेशा की तरह यहां (पश्चिम बंगाल) रामनवमी उत्सव को रोकने की पूरी कोशिश की है, सारे षड्यंत्र किए हैं।लेकिन, जीत सत्य की होती है।इसलिए, कोर्ट से अनुमति मिल गई है और कल पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ रामनवमी की शोभायात्राएं निकलेंगी।
प्रधानमंत्री ने कहा बंगाल और पूर्वी भारत के विकास के लिए हम लगातार मेहनत करते हैं।लेकिन, बंगाल की TMC सरकार ये कोशिश करती है कि मोदी की योजनाएं यहां के लोगों तक पहुंच न पाए।उन्होंने कहा TMC की सरकार या तो केंद्र सरकार की गरीब कल्याण योजनाओं को ठप्प कर देती है, या उस पर अपना स्टिकर लगा देती है।








