रायपुर:अनेक भाषा, अनेक भेष फिर भी मेरा एक देश। भारत सांस्कृतिक और धार्मिक विविधता का देश है। यहां हर समाज की अपनी एक खास संस्कृति होती है।यह उदगार व्यक्त करते हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने कहा बंगाली समुदाय में पोइला बोइशाख का विशेष महत्व है, इसी दिन से बंगालियों के नववर्ष की शुरुआत होती है।

बृजमोहन अग्रवाल कालीबाड़ी मंदिर में पोइला बोइशाख महोत्सव में शामिल हुए और मां काली का आशीर्वाद लेकर छत्तीसगढ़ की खुशहाली की कामना की।







