रायपुर:”सराईपाली की जनता कांग्रेस को सिखाएगी सबक”मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा भ्रष्ट आचरण और अलोकतांत्रिक प्रवृत्ति की धनी कांग्रेस को सराईपाली की जनता खदेड़कर महासमुंद लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती रूपकुमारी चौधरी को ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाने जा रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा मैं अब तक 35 विधानसभाओं में जा चुका हूं। रोज हज़ारों लोग कांग्रेस छोड़कर भाजपा प्रवेश कर रहे हैंकांग्रेस में बिखराव हो चुका है।महासमुंद के सराईपाली में आयोजित जनसभा में उपस्थित अपार जनसमूह से यही संदेश मिला।












