रायपुर:लोकसभा चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव , उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर रायपुर लोकसभा भाजपा प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया।
आज रायपुर लोकसभा सीट के लिए नामांकन से पूर्व उन्होंने घर में विधिवत पूजा-अर्चना की।
“विशाल नामांकन रैली में जनसैलाब उमड़”
एकात्म परिसर से शुरू हुई रैली जय स्तंभ चौक होते हुए तात्यापारा पहुंची जहां जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ।नामांकन के अवसर पर ही राजधानीवासियों का मूड बहुत कुछ बयां कर रहा है।













