रायपुर:लोकसभा प्रत्याशी विकास उपाध्याय ने रविवार को रायपुर ग्रामीण विधानसभा का दौरा किया। बिरगांव निगम के अंतर्गत आने वाले सभी वार्डों में जाकर जनसंपर्क किया मजदूर नगर सरोरा बस्ती पुराना बस्ती उरला में जाकर कांग्रेस का प्रचार किया,चौक चौराहे जाकर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कांग्रेस की पांच न्याय गारंटी के बारे में आम जनता को बताया,घर-घर जाकर पंपलेट बाँटकर कांग्रेस के लिए वोट अपील की।
इस दौरान नवरात्रि के अवसर पर जगह-जगह मंदिरों में जाकर जोत जवारे का दर्शन कर आशीर्वाद लिया। अछोली बीरगांव उरकुरा रावाभाटा में जाकर सभाएं ली,सभा को संबोधित करते हुए कहां की भाजपा पिछले 10 सालों में सरकार चलाने में असफल रही उनकी गलत नीतियों के कारण महंगाई दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है नोटबंदी महंगी जीएसटी से आम जनता के साथ छोटे व्यापारी भी त्रस्त हैं युवाओं को दो करोड़ रोजगार देने की बात कही थी लेकिन आज देश का युवा डिग्री लेकर बेरोजगार घूम रहा है। विकास उपाध्याय ने कहा कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनते ही महिलाओं के खाते में 8333 रुपए दिए जाएंगे युवाओं के लिए 30 लाख नौकरियों में भर्ती निकाली जाएगी साथ ही श्रमिकों की मजदूरी में वृद्धि की जाएगी।
इस दौरान उनके साथ पंकज शर्मा महापौर नंदलाल देवांगन ग्रामीण अध्यक्ष उधोराम वर्मा योगेंद्र सोलंकी कृपाराम निषाद जीत सिंह कमलेश मिश्रा बसंत साहू प्रीतराम साहू लखन साहू दीनू निषाद धन्नु बंदे बाबूलाल कुर्रे ईश्वर बंजारे टिकेंद्र सिन्हा जिया फारुकी रानी गोस्वामी शांति वर्मा इकराम अहमद रियाज फिरोज बसंत सेन रुक्मणी सिन्हा रितेश सिन्हा अविनाश निहाल सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।








