रायपुर:लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में आज व्यय प्रेक्षक आस्थानंद पाठक ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मल्टीलेवल पार्किंग की टेरिस से जिले के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. गौरव सिंह, एसएसपी संतोष सिंह, नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप उपस्थित थे। व्यय प्रेक्षक श्री पाठक ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की जा रही है। मतदान के लिए जागरूक करने शत-प्रतिशत लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

ब्रेकिंग
- सहायक प्राध्यापक के 625, ग्रंथपाल के 50 एवं क्रीड़ा अधिकारी के 25 पदों पर होगी नियुक्ति
- शिक्षा सामाजिक, आर्थिक और बौद्धिक विकास की आधारशिला 25 महाविद्यालयों के नए भवन बनेंगे
- राजस्व सेवाओं में डिजिटल पारदर्शिता और आपदा प्रबंधन को मिलेगा, नया बल
- नवागढ़ की प्राचीन धरोहरों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार सजग
- खेल अधोसंरचना के विकास से निखर रही प्रदेश की प्रतिभाएँ : मुख्यमंत्री





