नई दिल्ली:कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अनूपगढ़ राजस्थान में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा जनता कहती है- बेरोजगारी और महंगाई देश का सबसे बड़ा मुद्दा है।लेकिन जब आप देश की मीडिया को देखेंगे तो लगेगा सबसे बड़ा मुद्दा अंबानी परिवार में होने वाली शादी है।
वहीं मीडिया में आपको 24 घंटा नरेंद्र मोदी जी का चेहरा नजर आएगा।मीडिया का काम जनता की आवाज उठाने का है, पर इनके अरबपति मालिक इन्हें ऐसा करने नहीं देंगे।हिंदुस्तान की सबसे बड़ी मीडिया कंपनियों के मालिकों की लिस्ट में पिछड़े, आदिवासी, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग के लोग नहीं मिलेंग।मीडिया को देश के सिर्फ 15-20 लोग कंट्रोल करते हैं और यही लोग दिन-रात नरेंद्र मोदी का गुणगान करते हैं।उन्होंने कहा मीडिया आपको देश के असली मुद्दे- बेरोजगारी और महंगाई के बारे में नहीं बताएगा।इनका काम सिर्फ आपका ध्यान भटकाने का है।मीडिया चाहता है कि पिछड़ों, गरीबों, दलितों और किसानों के मुद्दे नेशनल और रीजनल मीडिया में न नजर आएं।
राहुल गांधी ने कहा चुनावी सभा में कहा मीडिया आपको देश के असली मुद्दे- बेरोजगारी और महंगाई के बारे में नहीं बताएगा।इनका काम सिर्फ आपका ध्यान भटकाने का है।मीडिया चाहता है कि पिछड़ों, गरीबों, दलितों और किसानों के मुद्दे नेशनल और रीजनल मीडिया में न नजर आएं।








