नई दिल्ली:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष कहते हैं, 370 का राजस्थान से क्या लेना देना, तो मैं बता दूं कि इसी कश्मीर की रक्षा के लिए देश के कितने ही नौजवान तिरंगे में लिपट कर लौटे हैं।
उन्होंने कहा अनुच्छेद-370 हटने से कांग्रेस को दर्द हो रहा है…कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा है कि मोदी देश के दूसरे राज्यों में कश्मीर की बात क्यों करता है…. दूसरे राज्यों का कश्मीर से क्या लेना-देना।कांग्रेस के लिए कश्मीर कुछ नहीं, लेकिन 140 करोड़ देशवासियों के लिए कश्मीर, मां भारती के मस्तक समान है। कश्मीर भारत का गौरव है।








