रायपुर:मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ रीना बाबा साहेब कंगाले ने आज बस्तर जिले के प्रवास के दौरान लोकसभा निर्वाचन 2024 के प्रथम चरण अंतर्गत बस्तर लोकसभा क्षेत्र हेतु जगदलपुर में स्थापित स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर निर्वाचन सम्बन्धी तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने निष्पक्ष एवं निर्विघ्न ढंग से निर्वाचन सम्पन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को समयपूर्व सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस दौरान मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती कंगाले ने स्ट्रांग रूम परिसर में बेरीकेडिंग, सुरक्षा व्यवस्था, कंट्रोल रूम, मतदान सामग्री वितरण के लिए आवश्यक तैयारियों का अवलोकन करते हुए सभी आवश्यक तैयारियों को निर्धारित समयावधि में पूर्ण किया जाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।








